गिरिडीह में 5 से 25 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर, जाति-आवासीय समेत पांच प्रमाण-पत्र बनाने की मिलेगी सुविधा

गिरिडीह में 5 से 25 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर, जाति-आवासीय समेत पांच प्रमाण-पत्र बनाने की मिलेगी सुविधा

गिरिडीह। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में 5 अगस्त से 25 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आम नागरिक जाति, आवासीय, आय, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत एवं शहरी वार्ड में शिविर आयोजित कराने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के साथ प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। प्रत्येक शिविर में पंचायत सचिव एवं हल्का कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएंगे। जिला प्रशासन ने निर्धारित समय के भीतर पात्र आवेदकों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed