शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, लुकैयाटांड़ में 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM हेमंत सोरेन
शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, लुकैयाटांड़ में 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM हेमंत सोरेन
रामगढ़। दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार, 4 अगस्त को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 फीट ऊंची शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी और अन्य लोग शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर लुकैयाटांड़ में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धांजलि सभा में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, झारखंड आंदोलनकारियों और सोरेन परिवार के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। सहयोगी दल कांग्रेस और राजद के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

