बोकारो से लापता तीन लोगों की तलाश तेज, झारखंड CID ने राज्यभर में जारी किया ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस
बोकारो से लापता तीन लोगों की तलाश तेज, झारखंड CID ने राज्यभर में जारी किया ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस
रांची/बोकारो। बोकारो जिले से लापता तीन लोगों की तलाश तेज करते हुए झारखंड CID ने राज्यभर में ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही लापता व्यक्तियों से संबंधित जानकारी देशभर की पुलिस के साथ साझा की गई है, ताकि उनका जल्द पता लगाया जा सके। CID ने सभी पुलिस थानों और बीट अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इनके संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मुख्यालय को सूचित किया जाए।
CID ने आम लोगों से भी अपील की है कि लापता व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने या CID को इसकी सूचना दें। इससे पहले रांची से लापता अंश और अंशिका की तलाश के लिए भी इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था। पुलिस और CID अब विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर बोकारो से लापता तीनों लोगों की तलाश में जुटी है।

