मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद जयंती – बच्चों ने जीवन परिचय और साहित्य में योगदान रखकर बांधा समां”
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद जयंती – बच्चों ने जीवन परिचय और साहित्य में योगदान रखकर बांधा समां”
हिंदी साहित्य के “उपन्यास सम्राट” मुंशी प्रेमचंद की जयंती मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रेमचंद के विचारों और साहित्य से जोड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका महोदया संगीता शर्मा एवं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंच से मुंशी प्रेमचंद का जीवन परिचय प्रस्तुत किया तथा हिंदी साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि प्रेमचंद ने ‘गोदान’, ‘गबन’, ‘निर्मला’ जैसे उपन्यासों एवं ‘कफन’, ‘पूस की रात’, ‘ईदगाह’ जैसी कालजयी कहानियों के माध्यम से समाज की विसंगतियों को उजागर किया। इस अवसर पर वर्ग अष्टम ब से सादिया परवीन और वर्ग अष्टम अ से मोहम्मद ईशान ने साहित्य के प्रति अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा, “मुंशी प्रेमचंद केवल साहित्यकार नहीं, बल्कि एक समाज सुधारक थे। आज भी उनकी रचनाएं हमें भ्रष्टाचार, शोषण और गरीबी के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा,प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य को जन-जन की भाषा दी। निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, हमारा प्रयास है कि हमारे विद्यार्थी अपनी मातृभाषा और साहित्य पर गर्व करें। प्रेमचंद जैसे साहित्यकार नई पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विषय के शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा तथा प्रीति प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के
शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

