JPSC में कथित धांधली के खिलाफ बरवाडीह में भाजपा का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

JPSC में कथित धांधली के खिलाफ बरवाडीह में भाजपा का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

बरवाडीह। रिपोर्ट: अर्चना कुमारी। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी बरवाडीह मंडल ने मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकला जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से मेहनत करने वाले युवाओं का भरोसा प्रभावित हो रहा है। प्रमुख सुशीला देवी और उपप्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जरूरी है। जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने JPSC जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने राज्य सरकार पर युवाओं से किए रोजगार के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता विनय चंदेल और युवा नेता पारस जायसवाल ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में बंटी ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, प्रवीण कुमार, हेमंत कश्यप, दिलीप पासवान, सागर कुमार, धीरेंद्र सोनी, रुपतेश्वर सिंह, ओम प्रकाश लाल, कृष्णा कसेरा, विष्णु राम, नंदलाल प्रसाद, जुगेश्वर सिंह, रितिक सोनी, मनोज सिंह और वीरेंद्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed