संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया :  विहिप पलामू

संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया :  विहिप पलामू।

          संसद भवन के बाहर पप्पू यादव द्वारा संतों का अपमान किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। राम मंदिर चंदा चोरी के नाम पर संत का वेश धारण कर विरोध करना और विपक्षी कार्यकर्ताओं द्वारा संत का चोला पकड़कर उनके साथ धक्का-मुक्की करना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।  यदि किसी को किसी कथित वित्तीय अनियमितता पर प्रश्न उठाना था,  तो उसे जांच एजेंसियों,  राज्य सरकार, भारत सरकार या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से सवाल पूछना चाहिए था।विपक्ष का दायित्व लोकतांत्रिक तरीके से प्रश्न उठाना है,  न कि संत समाज का अपमान करना।

           विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल,  पलामू इस कृत्य के विरोध में आज जिला कार्यालय,  गीता भवन मे स्थित श्री कृष्ण मंदिर में सद्बुद्धि हवन किया।  हवन के द्वारा ईश्वर से विपक्षी सदस्यों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

            आज के हवन कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेंद्र नाथ,  जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी,  सह मंत्री आनंद कुमार चौरसिया,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव और सूरज चौरसिया सहित अनेकों सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता रही।