पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार में SMC का गठन, मनोज गुप्ता बने अध्यक्ष
पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार में SMC का गठन, मनोज गुप्ता बने अध्यक्ष
केतार (गढ़वा)। पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, केतार में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता केतार मुखिया प्रमोद कुमार ने की। निर्धारित आरक्षण के तहत ओबीसी वर्ग से सात, अनुसूचित जनजाति से एक, अनुसूचित जाति से छह, अल्पसंख्यक वर्ग से चार तथा सामान्य वर्ग से एक सदस्य का चयन किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से मनोज कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार की उपस्थिति तथा पर्यवेक्षक वीरेन्द्र राम, श्याम किशोर सिंह एवं विजय कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। मौके पर इजहार, सलमा बीबी, उपेन्द्र बेगा, सत्येन्द्र बेगा, निर्मल पासवान, अवध किशोर ठाकुर, गुड्डू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

