भोगपुरम एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा हवाई अड्डा
भोगपुरम एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा हवाई अड्डा
विजयनगरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगपुरम में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया एयरपोर्ट उत्तर आंध्र की आर्थिक प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नया रनवे साबित होगा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि एयरपोर्ट का नाम स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी, आधुनिक बंदरगाहों और सेमीकंडक्टर जैसी भविष्य की तकनीकों को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया।
कार्यक्रम के दौरान 13 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक ढिमसा नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के विजन और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

