गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर आयोजित, करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर आयोजित, करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

गिरिडीह: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा ), नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा ), रांची के निर्देश पर गिरिडीह प्रखंड कार्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डलसा ) गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित शिविर में लाभुकों के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों एवं आर्थिक सहायता का वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सफदर अली नैयर, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया शिविर को संबोधित करते हुए सचिव सफदर अली नैयर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आम नागरिकों को सुलभ, त्वरित एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और जरूरतमंद लोग किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं एलएडीसीएस के चीफ नजमुल हसन ने कहा कि जिला प्रशासन और न्यायपालिका के समन्वय से आम लोगों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पारा लीगल वॉलंटियर्स के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निष्पादन कर पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ऑन-द-स्पॉट सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पारा लीगल वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, जिला प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।