मेराल के बंका में महीनों से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से ग्रामीण और राहगीर परेशान
मेराल के बंका में महीनों से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से ग्रामीण और राहगीर परेशान
गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत बंका गांव के टेम्पू चौक पर 15वें वित्त आयोग की राशि से स्थापित जलमीनार पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य और तकनीकी खामियों को लेकर संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते खराबी दूर कर दी जाती तो जलमीनार बंद नहीं पड़ता। लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से शीघ्र हस्तक्षेप कर जलमीनार को चालू कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को फिर से स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।

