सिंहपुर मध्य विद्यालय में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, उदय चंद्रवंशी बने अध्यक्ष
सिंहपुर मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, उदय चंद्रवंशी बने अध्यक्ष
गढ़वा जिले के केतार प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) के गठन के लिए आमसभा आयोजित की गई। पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार यादव एवं नरेंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में ग्रामीणों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से उदय चंद्रवंशी को समिति का अध्यक्ष, रंजीता देवी को संयोजिका तथा संगीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
नवगठित समिति के सदस्यों से विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और बच्चों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम, अनुज कुमार सिंह, धनंजय तिवारी, रामकुमार राम सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

