Vikramaditya Classes के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, जुलाई में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में मिली सफलता
Vikramaditya Classes के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, जुलाई में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में मिली सफलता
Vikramaditya Classes के लिए जुलाई का महीना उपलब्धियों से भरा रहा। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में मीनू सिंह, भारतीय वायुसेना में शाची भदानी और शिल्पी सिंह, भारतीय सेना में रितेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस में शिवानी पांडेय तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस में शिवानी पांडेय और सानवी गुप्ता का चयन हुआ।
संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। Vikramaditya Classes ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। “आज मेहनत, कल सफलता” के संकल्प के साथ संस्थान आगे भी छात्रों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

