गिरिडीह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक हिरासत में

गिरिडीह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक हिरासत में

:

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 47 वर्षीय महिला रिफत प्रवीण की मौत हो गई। मृतका कोलडीहा निवासी पप्पू खान की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार वह राशन लेने के लिए घर से निकली थीं, तभी गिरिडीह बाजार से पालगंज की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल और इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चालक पालगंज का निवासी है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।