सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वेदव्यास जयंती

हरिहरगंज (पलामू)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हरिहरगंज में बुधवार को महर्षि वेदव्यास जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने महर्षि वेदव्यास के जीवन, व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के तहत सुलेख एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को महर्षि वेदव्यास के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ज्ञान, अनुशासन और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता