इंडियन आइडल 16 की विजेता बनीं ज्योतिर्मयी नायक, जीते ₹20 लाख

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सिंगिंग रियेलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ सीजन 16 का फिनाले हो चुका है और इस सीजन को अपना विनर भी मिल चुका है। हफ्तों तक चले शानदार म्यूजिकल सफर के बाद आज यानी 26 जुलाई को विजेता के नाम का ऐलान किया गया। ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता ज्योतिर्मयी नायक बनीं। ज्योतिर्मयी ने इंडियन आइडल 16 की शानदार ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये का नकद इनाम भी जीता। उनके साथ टॉप थ्री में तनिष्क शुक्ला और मनराज भी रहे, लेकिन ज्योतर्मयी बाजी मारने में सफल रहीं।