लायंस क्लब गिरिडीह एलीट की नई टीम ने ली शपथ, राहुल बर्मन बने अध्यक्ष
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का 7वां पदस्थापना समारोह सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया। समारोह में आगामी सत्र के लिए लायन राहुल बर्मन को अध्यक्ष, लायन डॉ. सुमन कुमार को सचिव तथा लायन मसरूर आलम सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पूर्व जिलापाल लायन राहुल वर्मा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने नए सदस्यों का इंडक्शन कराया। समारोह में विभिन्न लायंस एवं रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य लोग और क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने मात्र सात वर्षों में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल बर्मन ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्लब पर्यावरण, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में नए कार्य करेगा।

