25 हजार राशन डीलरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, बकाया कमीशन भुगतान की मांग
सरकार चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार राज्य के 25000 जन वितरण विक्रेताओं की और उनकी समस्याओं की लगातार आवेहलाना कर रही है!
लगभग 25000 जन वितरण विक्रेता राज्य की 3 करोड़ आबादी तक एनएफएसए योजना और ग्रीन कार्ड योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 kg खाद्यान्न चना दाल नमक और वस्त्र वितरण करने का कार्य करती है!
परंतु सरकार लगातार हमें हमारा हक जो काफी न्यूनतम कमीशन के रूप में मिलता है मात्र 1.50 rs प्रति केजी nfsa का 12 माह का grenn rice का 2साल का जबकि नमक और चना दाल का कमीशन आज तक किसी को मिला ही नहीं है, पूरे राज्य के जन वितरण विक्रेता भुखमरी के कगार पर है उनके बच्चों का नाम स्कूल से काट दिया जा रहा है महाजन राशन देने से मना कर रहा है, इलाज के अभाव में जन वितरण विक्रेता और उनके परिवार दम तोड़ रहे हैं इसका जिम्मेदार कौन है!
अगर सरकार हमारी वाजिब मांगों पर तुरंत पहल नहीं करती है तो ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले हम क्रमाअनुसार आंदोलन करेंगे और अंत में पूरे राज्य में 25000 जन वितरण विक्रेता हड़ताल में चले जाएंगे इसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी!
साथियों 3/8./2026 दिन सोमवार को रांची में एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई है जिसमें हम निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे!

