हरिहरगंज में NCC के लिए 215 छात्रों ने दिखाया दम, 50 का हुआ चयन
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार हरिहरगंज स्थानीय सीता प्लस ट ू उच्च विद्यालय में शनिवार को 44 झारखंड बटालियन के तत्वावधान में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का चयन एनसीसी में किया गया। कमांडिंग आफिसर कर्नल अरूण बारा के निर्देशन पर एनसीसी के आर्मी स्टॉफ सूबेदार अभिराम कुमार सिंह की मौजूदगी मे ं एनसीसी की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई । विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ० ओरेन्द्र यादव ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 800 मीटर की दौड ़ 25 डिप्स 25 पुशप 10 बीम तथा 50 अंकों का सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर के माध्यम से 215 छात्र शामिल हुए थे। जिसमे ं मेधा सूची के आधार पर 50 छात्रों का चयन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा० अजय प्रसाद राय ने कहा कि एनसीसी छात्रों में एकता और अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अभिषेक पाठक, आलोक कुमार, ईश्वरचंद सिंह आद ि उपस्थित थे।

