मौन सत्याग्रह के बाद अपने संबोधन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह हजारीबाग जिला कॉंग्रेस के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, भारत के GEN Z की जीत है।
ये जीत उन करोड़ो युवाओं की है, जिन्होंने देश भर की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की
युवाओ के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टुटा है, उनके झूठ और हठधर्मिता की हार हुई है : राजीव रंजन प्रसाद
हजारीबाग : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में NEET/CBSC परीक्षा संबंधी अनियमितताओं एवं छात्रों पर हुए दमन के विरोध में राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह एवं विजय मार्च का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे ने की । कार्यक्रम के पश्चात विजय मार्च निकाला गया जो जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से चलकर कांग्रेस रोड़, मालवीय मार्ग रोड होते हुए झंडा चौक पर समापन किया गया । यह विजय मार्च भारत के उन लाखों युवाओं को समर्पित होगा जिनके साहस , संघर्ष और अटूट संकल्प ने इस लोकतांत्रिक विजय को संभव बनाया साथ ही यह मार्च लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस दृढ़ नेतृत्व और समर्थन को भी समर्पित होगा जिन्होंने पुरे संघर्ष के दौरान युवाओं के मजबूती से खड़े रहे । अन्त मे युवा के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में के नारे लगाए गए ।
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की
युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी – जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं हो जाता l
हमारी तीन प्रमुख मांग थी सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा ह
संसद में इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चा हो जिम्मेदारी तय हो l
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण मांग है की छात्रों और युवाओं के ऊपर आंदोलन के दौरान दर्ज आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लिया जाए l मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव प्रदेश सचिव नवीन कुमार अशोक देव, डाॅ, प्रकाश कुमार, विजय यादव, आबिद अंसारी, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, निसार खान, साजिद अली खान, परवेज अहमद, मनोज नारायण भगत, निजामुद्दीन अंसारी, सलीम रजा, राम सेवक सोनी, लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार रवि, संजय यादव, गोविंद राम, गुप्ता, धीरज सिंह, डाॅ. दीपक बंधू, कैलाश पति देव, बाबर अंसारी, जावेद इकबाल, तारिक रजा, असगर अली, संजय सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गुड्डु सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, रघु जायसवाल, डाॅ. ओमप्रकाश ,संगीता कमारी, विजय कुमार सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, शिव नंदन साहु, मोहम्मद जाविर, गौतम मैहता, नौशाद आलम, माशूक अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, भैया असीम कुमार, कमरूउद्दीन कुरैशी, ज्ञाणी प्रसाद मेहता, केदार यादव, सोएब अहमद, शाने अहमद, मोहम्मद मोजीब, माशूक रजा, बबलू सिंह, अरूण कुमार सिन्हा, दानिश अहमद, मोहम्मद मोजीम, सोनी मेहता, मोहम्मद वारिस, देव चव्हाण, मिथिलेश कुमार मेहता, अजय कुमार यादव, रिंकू कुमार, उमाशंकर प्रसाद, जसवंत कुमार, अशरफ अली, तारकेश्वर महतो, पिंटू सिंह के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे ।

