भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी-20 आज, जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। पहले मुकाबले में ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया था और टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था।

