दिल्ली में हाई अलर्ट! प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में लगातार हो रहे प्रदर्शन और उपद्रव के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एहतियात के तौर पर 16 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इनमें राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट और खान मार्केट समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। जंतर-मंतर के आसपास पुलिस की भारी तैनाती की गई है और मेट्रो स्टेशनों के बाहर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।