झारखंड ऑफिसर्स ,टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए मुन्ना कुशवाहा

0
15b6b899-2e86-446e-b1c6-4fc10faf8b1f

झारखंड ऑफिसर्स ,टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए मुन्ना कुशवाहा

गिरिडीह:- आज दिनांक 5 नवंबर 2023 को झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एम्पलाइज फेडरेशन का जिला अधिवेशन का जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह में संपन्न हुआ जिला अधिवेशन का उद्घाटन विधायक के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर किया अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे संगठित रहें और एक भारतीय नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने के लिए सदैव छत पर रहे हमारी सरकार सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ है हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन का वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था जिसे हमने कर कर दिखाया और राज्य के लाखों कर्मचारियों के बुढ़ापे की रक्षा की आप सभी संगठित रहेंगे तो पी एफ आर डी ए में संशोधन होगा और आपका एनएसडीएल में जो पैसा जमा है वह भी वापस होगा।
सत्ता के नशे में मतांध दलों को संगठन के एकता की ताकत के बल पर आप अपनी जायज मांगों को पूरा करवाने में सफल हो सकते हैं।

इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार एवं प्रांतीय संगठन समन्वयक पंकज कुमार सिंह प्रांतीय उप सचिव संजय कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते कहा की पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन के आंदोलन के चलते आप सभी को झारखंड सरकार ने जो पुरानी पेंशन दी है उसके लिए सदैव सजग रहना है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद एवं चुनाव पदाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया
जिला अध्यक्ष पद के लिए मुन्ना प्रसाद कुशवाहा जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी जिला सचिव केदार प्रसाद यादव जिला कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ऋषिकांत सिन्हा संयुक्त सचिव मोहम्मद नौशाद शमा महेंद्र प्रसाद डांगी आनंद शंकर अवधेश कुमार यादव
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका माथुर सचिन पपिया सरकार उपाध्यक्ष कल्पना सिंह रूपा कुमारी उप्पल आसियान हेरेंज जिला मीडिया प्रभारी मिथुन राज सुधीर कुमार पासवान जिला प्रवक्ता विकास कुमार सिन्हा सहित कई पदों के लिए सर्वसम्मति से चुने गए।
इस अवसर पर प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन विनोद राम योगेश्वर महता लक्ष्मी नारायण महाथा रामकिंकर उपाध्याय सूर्य देव यादव विनोद प्रसाद यादव उमाशंकर राम मिथुन राज चंदन कुमार सिंह एवं सभी विभागों के समर्पित साथी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *