JSSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा निवासी 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की रविवार को पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मौ,त हो गई। बताया जा रहा है कि वह देवघर से जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी परियाना के पास स्थित स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक उसे चपेट में ले लिया। युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौ,त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक से परीक्षा दे कर घर वापस आ रहे उमेश को तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मारी और घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर धक्का देने के बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर ट्रक चालक को पथला नावाडीह के निकट पकड़ लिया और घटना की सूचना पचंबा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक व चालक को अपने कब्जे में ले लिया और घटनास्थल की जांच में जुट गई है।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घायल युवक को लेकर एक एम्बुलेंस रोक कर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुँचाए, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृ,त घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उमेश की शादी लगभग सात महीने पूर्व हुई थी। उसकी मौ,त की खबर फैलते ही शुभचिंतकों और परिजनों की भीड़ अस्पताल में जुट गई और जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की तफ्तीश चल रही है। आगे की जांच में दुर्घटना के कारणों और चालक की जवाबदेही के पहलुओं का पता लगाया जाएगा।