गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू, नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू हुए शामिल
गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू, नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू हुए शामिल
गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू हो गई है। बैठक में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा उप महापौर सुमित कुमार,जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद हैं।
बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही विकास योजनाओं की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिनका सीधा असर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर पड़ेगा।

