इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर बोले पीएम मोदी- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला, यह 140 करोड़ भारतीयों का यश है। यह भारतीय समुदाय, आप सभी साथियों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ट मित्रता का एक और प्रतीक है।

