खैरादोहर में अनोखी परंपरा, अच्छी बारिश के लिए देवी-देवताओं की विशेष पूजा

खैरादोहर पुरानी संस्कृति सभ्यता का देवी_देवताओं की पूजा,अनोखी पहल।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत खैरादोहर अंतर्गत मररियाटाड, देवी मंडप,एवं बान सिंह, अन्य देवी देवताओं का 6 जुलाई दिन सोमवार से पुरानी संस्कृति सभ्यता, मान्नर एवं माताए बहनों के द्वारा देवी पचरा झूमर गीत, एवं पूजा पाठ के साथ लगभग 50 की संख्या में चार दिन से लगातार पूजा अर्चना कर रहे है माताएं बहने देवी देवताओं से गोहार लगा रहे है ताकि प्रसन्न होकर क्षेत्र में अच्छा मौसम बारिश हो खेती अनाज उपज हो क्षेत्र की ग्रामीण सुख शांति समृद्ध बने रहे.. हर साल की भांति इस वर्ष भी पुरानी संस्कृति सभ्यता को आगे बढ़ाया जा रहा है माताएं बहने के द्वारा 5 दिन तक होगा देवी देवताओं का पूजा अर्चना,एवं झूमर लगा रहे है गोहार।