नौडीहा बाजार में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

नौडीहा मोटे अनाज का उपज एवं रजिस्ट्रेशन करने को लेकर शिविर

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति सुंदरवर्ती पंचायत सचिवालय भवन डगरा में झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना 2026 अंतर्गत प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, एटीएम प्रवीण कुमार के द्वारा किसानों को मोटे अनाज उपज करने को लेकर शिविर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पानी की कम खपत में मोटे अनाज,बाजरा,मड़ुआ, मक्का,ज्वार क्षेत्र में मोटे अनाज विलुप्त हो रहे हैं सरकार ने किसानों प्रेरित करने को लेकर प्रति एकड़ 3 हजार और ज्यादा जमीन में उपज करने पर 5 हजार तक झारखंड सरकार के द्वारा बीमा ,रजिस्ट्रेशन कर प्रत्येक किसान लाभों का लाभ दिया जाएगा इसे प्रखंड अंतर्गत चिन्हित पंचायत में मोटे अनाज की उपज,रजिस्टेशन करने को लेकर किसानों को विशेष जानकारी दी गई।