गिरिडीह में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 12 घंटे में पति गिरफ्तार

गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला से सड़ा-गला श,व मिलने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर मामले का उद्भेदन किया। पीरटांड़ थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर घटना की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ. बिमल कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी आबीद खान के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। टीम ने सघन अनुसंधान कर महज 12 घंटे में आरोपी मुन्नालाल किस्कू (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी शादी 09.03.2026 को पड़ोस के गांव भावनपुर की लड़की से हुई थी। विवाह के बाद उसे संदेह था कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। घटना के दिन मृ,तका के मोबाइल पर अन्य युवक का कॉल आने पर आरोपी आवेश में आ गया और गला दबाकर ह,त्या कर दी। आरोपी ने श,व को हरकटवा नाला में छुपा दिया और लौटकर सामान्य व्यवहार किया। निशानदेही पर ह,त्या का दूसरा स्थल चिन्हित हुआ और झाड़ी से मृ,तका की चप्पल भी बरामद हुई। अभियुक्त के पास से क्रिम रंग का Oppo मोबाइल जब्त किया गया।
छापामारी दल में अनुमंडल अधिकारी आबीद खान, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस सदस्य शामिल थे। मामले की आगे की जांच जारी है।