उन्नति के पहिए योजना के तहत 23 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
पाटन। पाटन प्रखंड के किशुनपुर बीआरसी परिसर में झारखंड सरकार की ‘उन्नति के पहिए’ योजना के तहत मंगलवार को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय इमली के 23 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम मे प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, सांसद प्रतिनिधि सह किशनपुर मुखिया सुमन गुप्ता, बीपीएम जरीना परवीन, मुख्य रूप से शामिल हुए!
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि सरकार की इस योजना से दूर-दराज के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। समय पर स्कूल पहुंचने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई भी नियमित होगी। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की भी सलाह दी।मौके पर मध्य विद्यालय इमली के प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रजापति एवं स्पेशल एजुकेटर इमाम हुसैन एवं अन्य उपस्थित रहे!

