बरवाडीह में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, घर-घर पहुंचकर खिलाई जा रही दवा
बरवाडीह में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘फाइलेरिया उन्मूलन दिवस/अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को इस गंभीर बीमारी से मुक्त करना और मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम के माध्यम से शत-प्रतिशत आबादी को सुरक्षित करना है।स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और इसी संकल्प को जमीन पर उतार रहा है लातेहार का स्वास्थ्य विभाग। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में ‘फाइलेरिया उन्मूलन दिवस’ और विशेष दवा सेवन अभियान की शुरुआत की गई है। ‘हाथीपांव’ जैसी दर्दनाक और दिव्यांग बनाने वाली इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए बरवाडीह में स्वास्थ्य कर्मी, घर-घर पहुंची ,फाइलेरिया या हाथीपांव एक ऐसी बीमारी है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। इसके लक्षण तुरंत दिखाई नहीं देते, बल्कि 5 से 15 साल बाद शरीर पर असर डालते हैं। एक बार यह बीमारी हो जाए, तो इसका कोई पूर्ण इलाज नहीं है, केवल बचाव ही एकमात्र उपाय है।इस कार्यक्रम में पंचायत समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार,दिपक राज,रविकान्त सिंह – MTS/MPW, युवराज सिंह,अरुण सिंह, गुलाम सरवर, दिलकेश्वर राम,सहिया लालमुनि देवी, फगुनी देवी, सहिया साथी बिमला देवी, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें ।


