झारखंड में समाहरणालय संवर्ग के पदनाम बदले, पलामू के कर्मियों ने जताया आभार

कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड रांची के अधिसूचना संख्या 4373 दिनांक 6- 7 -2006 के द्वारा झारखंड राज्य समाहरनालय संवर्ग का पदनाम परिवर्तन संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया गया जिसमें निम्नवर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक उच्च वर्गीय लिपिक का पदनाम वरीय सहायक प्रधान लिपिक का पदनाम सहायक प्रशासी पदाधिकारी कार्यालय अधीक्षक का पद नाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड 2 और प्रशासी पदाधिकारी का पदनाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड वन कर दिए जाने के उपलक्ष में पलामू जिला समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा समाहरणालय के समक्ष उपस्थित होकर झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय मुख्य सचिव एवं आदरणीय कार्मिक सचिव महोदय का दिल से आभार व्यक्त किया गया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की गई मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के साथ-साथ वरीय उपाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह जिला सचिव संजय प्रसाद संघ के संरक्षक मोहम्मद शकील सुशील कुमार तिवारी घनश्याम दुबे आशुतोष पांडे विकेश कुमार मृत्युंजय सिंह आनंद कुमार मनोरंजन कुमार रविंद्र यादव राहुल कुमार राम लखन राम सुनील कुमार रजक वीरेंद्र पासवान सहित काफी संख्या में अनुसचिवीयकर्मी उपस्थित हुए