विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी जंग

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। लॉर्ड्स में टॉस थोड़ी देर में होगा। मेजबान इंग्लैंड एक बार 2009 में और ऑस्ट्रेलिया 6 बार यह टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। खास बात यह है कि दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 6-6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची हैं।