टीएमसी में बढ़ी हलचल, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पार्टी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद ममता बनर्जी के पुराने साथ अब उनका साथ छोड़ रहे हैं। शनिवार को ममता बनर्जी की लंबे समय से सहयोगी रहीं पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। शनिवार को उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेता ममता बनर्जी को भेज दिया है।