भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ दौरे से मिशन-2027 की तैयारियों को मिलेगी धार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2 दिन के दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है। पार्टी इसे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद के तौर पर देख रही है। माना जा रहा है कि इस दौरे में मिशन-2027 को लेकर भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम चर्चा होगी।