मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा द्वारा आज प्रातः 6 बजे कालीबाड़ी चौक पर डी क्लब निःशुल्क मधुमेह (Diabetes), रक्तचाप (BP) एवं वजन जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 145 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराई तथा मंच की इस जनसेवा पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।
शाखा सचिव युवा निखिल झुनझुनवाला ने बताया कि समाजहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मंच ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक माह गिरिडीह के अलग-अलग क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
अध्यक्ष युवा अंकित सरावगी ने डी क्लब के सफल आयोजन हेतु संयोजक युवा सुशील झुनझुनवाला, युवा सूरज बागला एवं युवा सोनू सिंघानिया का आभार व्यक्त किया। साथ ही शाखा के सचिव युवा निखिल झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष युवा शेखर जालान एवं जॉइंट सेक्रेटरी युवा अंकुश बसाईवाला का भी विशेष धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन संभव हो सका।
शिविर के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, गिरिडीह शाखा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश खेतान, युवा धीरज जैन, युवा राहुल केडिया एवं युवा अमित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा ने सभी चिकित्सकों, सहयोगकर्ताओं, डी क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के ऐसे कार्यों में भविष्य में भी सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

