मेराल में भाजपा नेता का 15 वर्षीय पुत्र एक सप्ताह से लापता, पुलिस से खोजबीन की गुहार
मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव निवासी भाजपा नेता मनोज चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र राजा कुमार चौधरी विगत एक सप्ताह से है घर से लापता है अभी तक नहीं मिला कोई सुराग पुलिस प्रशासन से खोजबीन की लगाई गुहार। जानकारी के अनुसार सोहबरिया गांव निवासी मनोज चौधरी अपने पुत्र राजा कुमार चौधरी के 27 जून से घर से लापता होने पर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से सन्हा दर्ज करते हुए लापता पुत्र की खोजबीन की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखित आवेदन के माध्यम से कहा कि मेरा पुत्र राजा कुमार चौधरी 27 जून 2026 के शाम लगभग 7:00 बजे घर से निकला है जो सफेद रंग का शर्ट एवं कला रंग का पेंट पहना हुआ था देर रात तक घर नहीं लौटने पर अगल-बगल खोज बिन करने के बाद नात रिश्तेदारों में भी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से खोजबीन की मांग किया है। मनोज चौधरी ने आम लोगों से भी अपने पुत्र राजा कुमार के पता चलने पर मोबाइल नंबर 80023 476 एवं 77 39 49 70 80 पर सूचना देने का आग्रह किया है।

