विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय सहमंत्री अंबरीष जी का गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय सहमंत्री अंबरीष जी का गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा : विहिप पलामू।
आज विश्व हिंदू परिषद जिला समिति की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव और संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया। आगामी शनिवार 11 जुलाई 2026 को विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय सह मंत्री अम्बरीश जी का जिला के गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनी है। इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। केंद्रीय सहमंत्री का संवाद हेतु पलामू आना बहुत सुखद है और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
इसके साथ ही 12 जुलाई 2026 को विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग की एक चिंतन बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभाग के तीनों जिला के जिला समिति के सदस्यों के साथ केंद्रीय सहमंत्री अंबरीष जी का चिंतन बैठक की जाएगी।
आज के बैठक में नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। तदनुसार, दिलीप गिरी को विश्व हिंदू परिषद मेदिनीनगर के नगर मंत्री, विकाश तिवारी को नगर बजरंग दल संयोजक और पंकज तिवारी को नगर सुरक्षा प्रमुख का दायित्व के लिए मनोनीत किया गया।
आज के बैठक में प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, संपर्क प्रमुख पंकज जायसवाल, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, सह प्रमुख रवि तिवारी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा, नगर बजरंग दल संयोजक विकाश तिवारी, नगर सुरक्षा प्रमुख कार्तिक सिंह, सुधीर तिवारी इत्यादि की सहभागिता रही।

