मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भावुक माहौल में शिक्षिका की विदाई समारोह आयोजित
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भावुक माहौल में शिक्षिका की विदाई समारोह आयोजितl
आज मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षिका अमिषा राज के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरुचरण वर्मा एवं निदेशिका महोदया संगीता शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय गुरुचरण वर्मा ने कहा, “अमिषा मैम ने अपने कार्यकाल में बच्चों को केवल पढ़ाया ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कार और अनुशासन भी सिखाया। उनका समर्पण, मेहनत और बच्चों के प्रति लगाव विद्यालय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
निदेशिका महोदया संगीता शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, “अमिषा एक मेहनती, निष्ठावान और प्रेरणादायक शिक्षिका रही हैं। विद्यालय परिवार उन्हें बहुत याद करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे जहाँ भी जाएंगी, अपनी प्रतिभा और कर्मठता से विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।”
विदाई समारोह के दौरान शिक्षिका अमिषा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “इस विद्यालय में मैंने बहुत कुछ सीखा है। यहाँ के सहयोगी शिक्षकों, प्रधानाचार्य और निदेशिका महोदया का स्नेह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। विद्यालय परिवार के प्रति मैं आजीवन आभारी रहूंगी।”
कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ। सभी शिक्षकों ने भारी मन से उन्हें विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका अमिषा को स्मृति चिन्ह और टोकन ऑफ लव भेंट किया गया। समस्त स्टाफ ने उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

