अंतरराष्ट्रीय जीत-कुंडो डूं चैम्पियनशिप में संत मरियम विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
अंतरराष्ट्रीय जीत-कुंडो डूं चैम्पियनशिप में संत मरियम विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
मेदिनीनगर। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आजाद नगर में 27 एवं 28 जून को आयोजित 24वीं अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स जीत-कुंडो डूं चैम्पियनशिप में संत मरियम विद्यालय के छह खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में अक्ष राज सिंह एवं आदित्य सोम्या गुप्ता शामिल हैं। वहीं सचिन कुमार गुप्ता, दुर्गेश्वर चौधरी तथा राजा कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। विवेक सिंह ने कांस्य पदक जीता।
यह प्रतियोगिता ग्लोबल वर्ल्ड स्पोर्ट्स जीत-कुंडो डूं फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें 15 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। संत मरियम विद्यालय की टीम मुख्य मार्शल-आर्ट्स प्रशिक्षक क्योशी डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई। टीम मैनेजर के रूप में हरियाणा के प्रशिक्षक शिहान अनिस्टर यादव मौजूद थे।
विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

