आईएमए गिरिडीह द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

आईएमए गिरिडीह द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गिरिडीह द्वारा दिनांक 1 जुलाई को डॉ. आई. अहमद मेमोरियल आईएमए भवन, गिरिडीह में एक निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन, गिरिडीह डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, डॉ. एस.के. डोकानिया, डॉ. रियाज अहमद एवं डॉ. रेखा झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शिविर में लगभग 200 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स), स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। साथ ही सभी जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आईएमए गिरिडीह की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना भी है। ऐसे चिकित्सा शिविर समाज के प्रति चिकित्सकों की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, डॉ. एस.के. डोकानिया, डॉ. रियाज अहमद, डॉ. रितेश सिन्हा, डॉ. एम.डी. आज़ाद, डॉ. श्यामल कुमार, डॉ. वर्षा भारती, डॉ. उत्तम जलान, डॉ. मनीषा जलान, डॉ. संजीव एच. कुमार, डॉ. नूतन लाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रेखा झा, डॉ. आसिफ नज़र, डॉ. राम रतन केडिया, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. शशि भूषण एवं डॉ. अरविंद कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

आईएमए गिरिडीह के सचिव डॉ. रितेश सिन्हा ने शिविर की सफलता पर सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईएमए गिरिडीह भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के उद्देश्य से ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा।