पीपरा में SIR अभियान को लेकर बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग पीपरा प्रखंड सभागार मे ं एसआईआर को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता मे ं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह सुपरवाइजर सरजून राम, विकास कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 30 जून से 29 जुलाई तक अभियान चलेगा।

