गिरिडीह में गांजा तस्करी के आरोप में युवक हिरासत में, हैदराबाद नारकोटिक्स विंग की कार्रवाई
गिरिडीह: हैदराबाद नारकोटिक्स विंग की टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ से तांबागुडियो निवासी सत्यम मिश्रा को गांजा तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया। आरोप है कि वह स्पीड पोस्ट के जरिए डुमरी व आसपास के इलाकों से हैदराबाद, मुंबई समेत देश के कई शहरों में गांजा भेजता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का टायर बदलवाने के दौरान दो स्कूटी और एक इनोवा से पहुंची टीम ने फिल्मी अंदाज में उसे घेरकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पहले गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई। डुमरी के एसडीपीओ आबिद अली ने हिरासत की पुष्टि की है।

