PMCH के प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को हटाया
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशान कुमार ने विभाग संभालने के बाद पहला बड़ा एक्शन लिया है। बीते दिन पटना पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ड्यूटी से गायब थे। इस पर निशांत कुमार ने कहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अब निशांत कुमार ने डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को पीएमसीएच के प्रिंसिपल पद से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ गीता सिन्हा को पीएमसीएच की प्रिंसिपल बनाया गया है।

