गिरिडीह में उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया मुहर्रम, अखाड़ों में खिलाड़ियों ने दिखाए पारंपरिक करतब

हजरत इमाम हुसैन के शहादत में मनाया जाने वाला पर्व मुहर्रम का उत्साह गिरिडीह में भी जबरदस्त अंदाज में देखने को मिला। गिरिडीह शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की सुबह मुहर्रम के अखाड़े निकाले गए और खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया।
अलग अलग हिस्से और इलाको में खिलाड़ी की टोली निकली। और डंके की आवाज के बीच कई जोश और जुनून भरे खेल को दिखाया। कई इलाकों में ताजिया का जुलूस भी निकला गया जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।