भाजपा का भ्रष्टाचार, लूट और जनविरोधी नीतियों से चोली-दामन का रिश्ता:— बिट्टू पाठक
भाजपा का भ्रष्टाचार, लूट और जनविरोधी नीतियों से चोली-दामन का रिश्ता:— बिट्टू पाठक
आज दिनांक 26 जून 2026 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि
आज देश का नौजवान महंगाई, बेरोजगारी और लगातार हो रहे परीक्षा पेपर लीक कांडों से त्रस्त है। करोड़ों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर होकर जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेपरवाह हो चुकी है।
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव बिट्टू पाठक ने कहा की जो भारतीय जनता पार्टी कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का दावा करती थी, आज वही पार्टी भ्रष्टाचार, घोटालों और लूट का पर्याय बन चुकी है। देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के रूप में आए हजारों करोड़ रुपये के धन में अनियमितताओं और चोरी की खबरें सामने आना अत्यंत गंभीर विषय है। यह कोई साधारण घटना नहीं हो सकती। देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव बिट्टू पाठक ने कहा की इसी प्रकार मध्य प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में हजारों एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव वहाँ के मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के नाम हड़पने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। भाजपा के नेताओं और उनके परिजनों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय सरकार पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
बिहार के भोजपुर जिले में विस्थापित दलित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके पुनर्वास की लड़ाई लड़ रहे एक युवा भरत तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता की निर्मम हत्या ने पूरे देश के युवाओं को झकझोर दिया है। लोकतंत्र में न्याय की मांग करने वाले युवाओं को अगर मौत के घाट उतार दिया जाए और सरकार आदेश करता रहे, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक संकेत है।
नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक ने देश के करोड़ों छात्रों के सपनों को कुचलने का काम किया है। लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ देखते हुए भी चुप रही। न किसी केंद्रीय मंत्री की जवाबदेही तय हुई, न किसी मुख्यमंत्री पर कार्रवाई हुई और न ही किसी बड़े अधिकारी को दंडित किया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता देश का भविष्य नहीं बल्कि सत्ता बचाना है।
भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र बन चुका है—देश के संसाधनों को लूटो, सरकारी संस्थानों को बेचो, जनता की मेहनत की कमाई पर डाका डालो और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करो। यही कारण है कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय पर लगातार हमले हो रहे हैं।
बंगाल में सांसद को डाका डाला,झारखण्ड में विधायकों के ऊपर डाका डाला ।
देश के नौजवानों को अब जागना होगा। उन्हें एकजुट होकर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए आगे आना होगा। कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी जिस साहस और प्रतिबद्धता के साथ संविधान बचाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और जनता की आवाज उठाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, वह आज देश की 140 करोड़ जनता की आकांक्षाओं की लड़ाई बन चुकी है।
हम देशवासियों से आह्वान करते हैं कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष में मजबूती के साथ सहभागी बनें और भाजपा की जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी तथा विभाजनकारी राजनीति को पराजित करें।



