मुहर्रम जुलूस विवाद के बाद तेतराई पंचायत में शांति समझौता: दोनों पक्षों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प

मुहर्रम जुलूस विवाद के बाद तेतराई पंचायत में शांति समझौता: दोनों पक्षों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प

​तेतराई पंचायत के शेख मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा चौक के पास मुहर्रम जुलूस के दौरान उत्पन्न हुए आपसी विवाद को ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सूझबूझ से शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया है। आज गुरुवार को बुलाई गई एक विशेष पंचायत बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक ‘इकरारनामा सह जिम्मेदारनामा’ पर हस्ताक्षर किए।
आपको बता दें कि दिनांक 24/06/2026 की रात मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक आपसी विवाद हो गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।
​स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाल करने के लिए आज तेतराई पंचायत के मुखिया राजेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में एक अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान समेत जनरल आफताब आलम पूर्व मुखिया एजाज खान दिलावर खान नेहाल अंसारी उप मुखिया इकबाल अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
​बैठक में पूरे गांव की सहमति से एक लिखित समझौता तैयार किया गया, जिसकी दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि वे आज रात 10:00 बजे से कल शाम तक और आगामी रविवार को ‘तीजा’ संपन्न होने तक सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएंगे।
इकरारनामे के अनुसार, दोनों पक्ष आपस में किसी भी तरह का विवाद नहीं करेंगे। यदि कोई भी पक्ष इस समझौते का उल्लंघन करता है या विवाद खड़ा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​इस शांति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की जिम्मेदारी दोनों पक्षों के साथ-साथ स्थानीय सदर (मो० मोबीन) और सेक्रेटरी (मो० कयूम) ने सामूहिक रूप से ली है।
​मामले को पूरी तरह शांत करने के लिए दोनों पक्षों के लोगों ने पंचों के सामने इस समझौते को पढ़ा, समझा और अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान लगाए। पंचायत के इस त्वरित कदम से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।