गिरिडीह में नशा मुक्ति अभियान, महिलाओं ने लिया नशामुक्त गांव का संकल्प
गिरिडीह। गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत भवन में राज्य सरकार के नशा विरोधी जन-जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त गांव के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत के साथ हुई।
सेमिनार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सकता है। वहीं, JSLPS के प्रबंधक जेवियर एक्का ने महिलाओं से गांव-गांव में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावशाली संदेश दिया तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एलईडी प्रचार वाहन पर नशा मुक्ति से संबंधित लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज और नशामुक्त गांव बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत भवन में राज्य सरकार के नशा विरोधी जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक सफल जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण विशेषकर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त गांव निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भूमिका से परिवार और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने आर्थिक, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नकारात्मक असर बताए और सतत जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। JSLPS प्रबंधक जेवियर एक्का ने भी SHG महिलाओं से गांवों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
सेमिनार में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने नशे के कारण उत्पन्न घरेलू कलह, आर्थिक कठिनाई और सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताई और सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया। स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सशक्त संदेश दिया, जबकि सूचना विभाग के एलईडी प्रचार वाहन पर नशा मुक्ति संबंधी लघु फिल्में तथा जानकारी दिखायी गई। कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का प्रण लिया।

