पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने किया पौधारोपण, भाजपा संगठन मजबूती पर दिया जोर

पर्यावरण संरक्षण और संगठन सशक्तीकरण के उद्देश्य से पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीपरा प्रखंड के दमवा मोड़ एवं हरिहरगंज स्थित बालिका उच्च विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस अवसर पर युवा नेता एवं हुसैनाबाद विधानसभा के बीएलए-1 सूर्या सोनल सिंह भी मौजूद रहे.

पौधारोपण के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पेड़-पौध े मानव जीवन के आधार हैं. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए. सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आन े वाली पीढ़ियो ं के लिए

सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है. पौधारोपण कार्यक्रम के बाद हरिहरगंज स्थित आरबी पैलेस मे ं भाजपा कार्यकताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक मे ं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकताओं के बीच समन्वय बढ़ान े पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्य अतिथि के रूप मे ं उपस्थित पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबस े बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं. संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकताओं को आपसी समन्वय के साथ जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहना होगा.

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने की. मौके पर सांसद

प्रतिनिध ि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, संतोष सिंह, योगेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह, अजय कुमार सिंह, अखिलेश मेहता, भोला गुप्ता, गंगा जायसवाल, अरविंद पासवान, शशि गुप्ता, करण राजवीर, सुरेश सिंह, अरुण मिश्रा, भीमसेन शर्मा, महेंद्र सिंह, रामू यादव, सिकेंद्र पासवान, रविंद्र पासवान, कपेश्वर सिंह, योगेंद्र प्रसाद, मनोज मेहता, मुन्ना मेहता समेत बड

पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग

You may have missed