शिक्षिका भारती पांडे मामले पर भड़की भाजपा, DEO कार्यालय घेरा; दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मेदिनीनगर। भ्रष्टाचार और अमानवीयता के खिलाफ पलामू भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीईओ कार्यालय/समाहरणालय प्रवेश द्वार का घेराव एवं प्रदर्शन किया। जिला परिषद कार्यालय मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती झंडा बैनर लेकर समाहरणालय गेट तक मार्च निकाला। शिक्षिका भारती पांडे को न्याय दो भ्रष्ट डीईओ पलामू से वापस जाओ हेमंत सरकार दोषी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करो झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।
पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अमानवीय व्यवहार के कारण मानसिक प्रताड़ना झेल रही शिक्षिका भारती पांडे के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। शिक्षिका ने अपने वैधानिक अधिकार को अपनाकर अवकाश के लिए आवेदन किया स्वीकृत करने के नाम पर विभागीय पदाधिकारी कर्मचारी द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जाता रहा और छुट्टी स्वीकृत करने के लिए पैसों की मांग की जाती रही इस संदर्भ में लगातार कार्यालय का चक्कर लगाने से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित होती रही परंतु संवेदनहीन विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनके अवकाश स्वीकृत नहीं किया जो एक गर्भवती महिला के प्रति अमानवीय व्यवहार एवं असंवेदना को दर्शाता है। मानवता को तार तार करने वाली घटना होने के बावजूद जिला प्रशासन का मौन रहना भी इस स्थिति को बद से बदतर बनाता जा रहा है जो काफी चिंताजनक है।
पूर्व सांसद मनोज भुईया ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सरकार में प्रखंड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक के कार्यालयो में भ्रष्टाचार की जड़े गहरी होती चली जा रही है जो जनहित में नहीं है। जिले में ऐसी घटनाएं होते रहने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करना भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ाना है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पांडे ने कहा कि निरंकुश भ्रष्ट हेमंत सरकार मे बेटी बहन महिला सहित आमजन असुरक्षित है बिना चढ़ावा के किसी भी विभाग में जनमीन कार्य भी होना मुश्किल हो रहा है क्योंकि सभी जगह भ्रष्टाचारियों एवं दलालों का दबदबा है और लोग लाचार एवं परेशान है।
प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा अजय तिवारी डॉ विनय जितेंद्र तिवारी अभिमन्यु तिवारी आशीष भारद्वाज ज्योति पांडे दिलीप तिवारी रामलव चौरसिया भीष्म चौरसिया लवली गुप्ता रीना किशोर मंजू गुप्ता सुजाता सिंह शोभा देवी शुभम प्रसाद इंद्रजीत सिंह डिंपल सोमेश सिंह राजहंस अग्रवाल छोटू सिंहा सरवन गुप्ता प्रियरंजन पाठक ईश्वरी प्रसाद ओमप्रकाश पप्पू ईश्वरी पांडे सुनील तिवारी राजेश सिंह दीपक सिंहा अंकित सिंह रूद्र सिंह शशि भूषण पांडे अजय सिंह बैजनाथ शर्मा संजय कुमार आसिफ नायर संजय सोनी उमेश रजक प्रफुल्ल तिवारी गुड्डू बर्मन विजय पाठक लाला प्रसाद नवीन पांडे जय दुबे सतीश पासवान विजय कुशवाहा सुरेंद्र विश्वकर्मा प्रकाश राम आनंद सिंह संदीप गुप्ता सिकंदर चौधरी संटु चौरसिया विनोद चौरसिया दूदून दुबे अर्जुन सिंह मनीष पांडे सिकंदर कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

