वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों की बिकवाली और इसके चलते दक्षिण कोरियाई बाजार में आई बड़ी गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में आज इस कदर बिकवाली हावी है कि बीएसई सेंसेक्स लगभग 600-700 अंक तक टूट चुका है। एनएसई का निफ्टी 50 भी 23900 के स्तर के नीचे फिसल चुका है।